पटना,20 जून 2025 (ए)। बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक दल सक्रिय हो गए और अपनी तैयारियां तेज कर दीं। राजनेताओं के बीच वाकयुद्ध जारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को सीवान का दौरा करेंगे,जहां वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उनके दौरे से पहले राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री मोदी से 12 सवाल पूछे।
वादों का अवलोकन और विश्लेषण कर लें…
तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि सुना है आप आज फिर झूठ और जुमलों की बारिश करने बिहार आ रहे हैं। इस अवसर पर मेरे आपके लिए कुछ प्रश्न हैं; मुझे उम्मीद है कि आप आज के भाषण में इनका उत्तर जरूर देंगे। पिछले चुनाव में आपने 200 से अधिक झूठ से भरी रैलियां करके बिहार की जनता को गुमराह करने की सारी हदें तोड़ दी थीं।हमारा विनम्र अनुरोध है कि बिहार आने से पहले आप अपने पिछले भाषणों और वादों का अवलोकन और विश्लेषण कर लें। मुझे यकीन है कि आप खुद से बात नहीं कर सकते क्योंकि आपको अपनी ही बात सुनने में शर्म आएगी? क्या आप इस अनुरोध को स्वीकार करेंगे?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur