Breaking News

नईदिल्ली@ एयर इंडिया पर संकट के बादल

Share

अहमदाबाद हादसे के बाद 84 फ्लाइट्स रद्द,
यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
नईदिल्ली,20 जून 2025 (ए)।
अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे के बाद एयर इंडिया की सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार, 20 जून को एयर इंडिया ने 4 अंतरराष्ट्रीय और 4 घरेलू उड़ानों समेत कुल 8 फ्लाइट्स रद्द कर दीं। कंपनी ने इस फैसले के पीछे मेंटेनेंस और ऑपरेशनल कारणों का हवाला दिया है। अहमदाबाद हादसे के बाद से अब तक कुल 84 फ्लाइट्स रद्द की जा चुकी हैं। लगातार उड़ानें रद्द होने से हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और एयरपोर्ट्स पर भारी अव्यवस्था का माहौल है।
दिल्ली से पुणे जा रहे एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी
बाल-बाल बचे यात्री,यात्रा हुई रद्द…


एयर इंडिया के विमान को एक बार फिर दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। दिल्ली से पुणे के जा रहा एयर इंडिया का विमान शुक्रवार को एक पक्षी से टकरा गया। इसके बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा को रद्द करना पड़ा। एयरलाइंस ने एक बयान में बताया विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया। इसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली। एयर इंडिया ने कहा कि विमान को खड़ा कर दिया गया है तथा इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply