इतने ट्रिप होंगे मुफ्त-नितिन गडकरी ने किया एलान
नई दिल्ली,18 जून 2025 (ए)। देशभर में हाईवे पर सफर करना अब और भी आसान और सस्ता हो जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए फ स्टैग एनुअल पास लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। इस स्कीम के तहत सिर्फ ₹3000 में आप सालभर में 200 बार हाईवे पर बिना किसी अतिरिक्त टोल चार्ज के सफर कर सकेंगे।
क्या है नई फस्टैग एनुअल पास पॉलिसी?
कीमत :- ₹3000 प्रति वर्ष
वैधता :- 1 साल या 200 ट्रिप (जो पहले पूरी हो)
शुरुआतः- 15 अगस्त 2025
उपलब्धताः- एनएचएआई/ एमओआरटीएच की वेबसाइट और हाईवे ट्रैवल ऐप से
लागू होगाः-सिर्फ गैर-व्यावसायिक निजी वाहनों (कार,जीप,वैन आदि) पर
फायदाः- बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से मुक्ति,कम होगा वेटिंग टाइम, टोल विवाद में कमी।
कैसे मिलेगा एनुअल पास?
जल्द ही एनएचएआई और सड़क मंत्रालय की वेबसाइट्स पर एक लिंक जारी किया जाएगा। यहां से निजी वाहन मालिक इस पास के लिए आवेदन कर सकेंगे और आसानी से इसे एक्टिवेट या रिन्यू भी कर पाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur