Breaking News

नई दिल्ली@ 23 साल की मॉडल शीतल चौधरी की गला रेतकर हत्या

Share

नहर में मिली लाश,बॉयफ्रेंड पर शक
नई दिल्ली,16 जून २०२५(ए)
। हरियाणा के सोनीपत जिले में मॉडल शीतल उर्फ सिम्मी चौधरी की लाश सोनीपत के खांडा गांव के पास खरखौदा नहर में मिली। उनके गले पर गहरे घाव और शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पानीपत की रहने वाली शीतल (उर्फ सिम्मी चौधरी) शनिवार (14 जून) को शूटिंग के लिए घर से निकली थीं। उसी दिन उन्होंने अपनी बहन नेहा को फोन कर बताया कि उनका बॉयफ्रेंड सुनील उन्हें मारपीट कर जबरन अपने साथ ले जा रहा है। इसके बाद कॉल कट हो गया। रविवार सुबह सुनील की कार दिल्ली पैरलल नहर में डूबी मिली, जिसमें से स्थानीय लोगों ने सुनील को बचा लिया,लेकिन शीतल का कोई पता नहीं चला। नेहा ने इसराना थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार सुबह सोनीपत के खरखौदा नहर में शीतल का शव बरामद हुआ। उनके हाथ और छाती पर बने टैटू से उनकी पहचान हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के तरीके और समय का पता चलने की उम्मीद है। परिजनों ने भी सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि शीतल के परिवार ने पहले भी सुनील के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी,जिसकी जांच की जा रही है। शीतल की बहन नेहा ने बताया कि शीतल शनिवार को पानीपत के गांव शहर में किसी शूटिंग या कार्यक्रम के लिए गई थीं। वहां से सुनील उन्हें जबरन अपनी कार में बैठाकर ले गया। परिजनों ने सुनील पर शीतल को लगातार परेशान करने का भी आरोप लगाया है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply