करोड़ों की संपत्ति जलकर खाक
कोलकाता,16 जून 2025 (ए)। कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में रविवार देर रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलने के बाद एक-एक कर 20 दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। सोमवार सुबह तक आग जलती रही। दशकों पुराने इस बाजार में आग लगने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा। व्यापारियों का कहना
है कि आग में करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। आग लगने की सूचना पर दमकल मंत्री सुजीत बसु,कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे। व्यापारियों की मानें तो रविवार को रात करीब 1ः15 बजे खिदिरपुर के बाजार में आग लगी। आग तेजी से फैलते हुए विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि सूचना दिए जाने के बावजूद दमकल की गाडिय़ां देर से पहुंचीं,इसलिए ज्यादा नुकसान हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur