Breaking News

गंगटोक@ 36 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था 6 साल बाद सिक्किम के गंगटोक पहुंचा

Share


गंगटोक,16 जून 2025 (ए)।
कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 36 तीर्थयात्रियों का पहला जत्था छह साल बाद सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचा। तीर्थयात्री सिक्किम में नाथू ला दर्रे और तिब्बत के शिगात्से शहर से होते हुए कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील तक पहुंचेंगे एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि 20 जून को तीर्थयात्री भारत-चीन सीमा पार करेंगे। उन्होंने कहा कि समूह, जिसमें विदेश मंत्रालय के दो अधिकारी भी शामिल हैं,रविवार शाम को गंगटोक पहुंचा। पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सी एस राव ने कहा कि तीर्थयात्री पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरे और सड़क मार्ग से गंगटोक पहुंचे। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने रेनॉक में एक बंगले में उनका स्वागत किया।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply