नई दिल्ली,15 जून 2025 (ए)। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर के तहत 6-7 मई की दरमियानी रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के तीन राफेल जेट को मार गिराया है। अब अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल की निर्माता कंपनी डसॉल्ट एविएशन के चेयरमैन और सीईओ एरिक ट्रैपियर ने भी पाकिस्तान के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।ं ट्रैपियर ने कहा कि राफेल को गिराने का दावा सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना (आईएएफ) से हमें ऐसा कोई आधिकारिक संदेश नहीं मिला है जिसमें राफेल विमान को किसी नुकसान का संकेत दिया गया हो।ं डसॉल्ट सीईओ ट्रैपियर ने कहा, हम पहले से ही जानते हैं कि पाकिस्तान जो दावा कर रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का पूरा विवरण अभी तक सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया है।ं
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur