बेगूसराय,15 जून 2025 (ए)। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीबीसी की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए प्रयागराज के महाकुंभ में मची भगदड़ में हताहतों की संख्या अधिक होने के बयान पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने जोरदार पलटवार किया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वही बात करेंगे जो भारत के विरोध में होगी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को चीन की एंबेसी पर भरोसा है, पाकिस्तान की एंबेसी पर भरोसा है, बीबीसी की रिपोर्ट पर भरोसा है, लेकिन देश पर भरोसा नहीं है। यही राहुल गांधी की विश्वसनीयता है।ं
बेगूसराय से सांसद और भाजपा के नेता गिरिराज सिंह ने आगे कहा, आज ऑपरेशन सिंदूर हो या बीबीसी की रिपोर्ट हो, यह (राहुल गांधी) वही बात करेंगे जो भारत के विरोध में होगी। पता नहीं, इनकी क्या समस्या है? इन्होंने जैसे संकल्प ही ले लिया है कि मुझे भारत के विरोध में ही बात करनी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur