Breaking News

मनोरंजन @ अमिताभ बच्चन ने कैसे हासिल किया था शोले का किरदार, धर्मेंद्र ने खोला राज, बोले-वो मुझसे मिलने आते थे

Share


बॉलीवुड में कुछ फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने समय के फेर को बदल दिया है और दशकों बाद भी लोगों के दिलों से नहीं उतरी हैं। ऐसी ही एक फिल्म है शोले जिसकी कहानी से लेकर किरदार और कलाकार आज भी लोग याद करते रहते हैं। फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की दोस्ती की मिसाल आज भी सुनने को मिलती है। हाल ही में अभिनेता धर्मेंद्र ने याद किया कि कैसे उन्होंने मेगास्टार अमिताभ बच्चन को 1975 में रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित फिल्म शोले में जय की भूमिका दिलाने में मदद की थी। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, इसका पहले ही उल्लेख किया जा चुका है। हां, मैंने उनकी सिफारिश की थी, मैं तो कहता नहीं मैंने उनको (अमिताभ बच्चन) रोल दिलाया, वो मुझे मिलने आते थे अमिताभ साहब वह मेरे बगल में बैठते थे। मैंने रमेश सिप्पी जी को कहा ये नया लड़का है उसको आवाज से तो लगता है बहुत अच्छा काम करेगा, उनकी जो अंदर से चाहे ये जो खुद से प्यार करने की खूबसूरत थी वो अच्छी लगी। मैंने कहा इनको लेलो। कथित तौर पर यह भूमिका पहले शत्रुघ्न सिन्हा को दी गई थी लेकिन बाद में धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के नाम की सिफारिश की।


Share

Check Also

मनोरंजन@पठानों से कहना चौहान आ रहा है…पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अजय देवगन की नई फिल्म का एलान,धांसू टीजर जारी

Share जियो स्टूडियो ने अपने नए प्रोजेक्ट का टाइटल अनाउंस किया है. साथ ही फिल्म …

Leave a Reply