भिंड,14 जून 2025 (ए)। मध्य प्रदेश के भिंड में हमेशा आम लोगों पर अपने तीखे तेवर रखने और भय व्याप्त करने बाले कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव को सुनो मिस्टर कलेक्टर कहना तीन नेताओ को भारी पड़ गया। इन नेताओ ने लहचूरा गांव के किसानों की करोड़ो रुपये की जमीन हड़पने के विरोध में आजाद समाज पार्टी के नेताओ ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर को अपशब्द भी कहे थे, जिसको लेकर कलेक्टर के आदेश से पुलिस ने तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, दिसंबर 2024 के महीने में मालनपुर क्षेत्र के लहचूरा गांव के किसानों की 133 बीघा जमीन षड्यंत्र पूर्वक कॉलोनाइजर को बेचने पर जमकर विवाद हुआ था। कॉलोनाइजर और किसानों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी जिसमे एक युवक की मौत हुई थी, जिसमें एक घायल भी हुआ था। साथ ही कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल भी गलत बताया,जिसको लेकर कलेक्टर के कहने पर एसडीएम अखिलेश शर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायती आवेदन दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों पदाधिकारी दामोदर यादव, सतेन्द्र विद्रोही और सौरभ त्रिवेदी के खिलाफ देहात थाना पुलिस ने एफ आईआर दर्ज कर ली।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur