Breaking News

अहमदाबाद@अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर टाटा ग्रूप का ऐलान

Share

मृतक के परिवार को 1 करोड़ का मुआवजा,
इलाज का खर्च भी उठाएंगे
अहमदाबाद 13 जून 2025 (ए)।
गुजरात के अहमदाबाद में आज गुरुवार को एयर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया है। इसमें पायलट, क्रू मेंबर सहित 242 यात्रियों की मौत हो गई। एयर इंडिया विमान टाटा ग्रूप का है। अब टाटा समूह ने मृतक के परिवार वालों और घायलों के साथ ही बीजे मेडिकल के हॉस्टल की मदद करने का ऐलान किया है। टाटा समूह ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगा। हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले। इसके अतिरिक्त, हम बीजे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे। इस मुआवजे की घोषणा टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के हवाले से की गई है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply