Breaking News

अहमदाबाद@ एयर इंडिया विमान हादसे वाली जगह पर पहुंचे पीएम मोदी

Share

अहमदाबाद,13 जून 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में एयर इंडिया के प्लेन क्रैश साइट पर पहुंचे।। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे। दूसरी ओर घटना स्थल पर स्निफर डॉग्स का स्मड बुला लिया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। हादसे की जगह को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। गुरुवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।
घटना स्थल पर मौजूद एक एनडीआरएफ जवान ने बताया, अभी स्थिति सामान्य है। जो लोग बाहर मलबा गिरने के बाद जल गए थे, उन्हें निकाल लिया गया है। अब बाकी की तलाशी इमारत के अंदर की जाएगी। बाहर कोई नहीं बचा है। बाहर तलाशी अभियान कल से ही चल रहा था और सभी को वहां से निकाल लिया गया है।
241 की मौत एक जिंदा बचा,पीएम मोदी उसी से मिले


एअर इंडिया विमान हादसे में बचे यात्री विश्वास कुमार रमेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिविल अस्पताल में मुलाकात की है। प्रधानमंत्री ने रमेश का हालचाल जाना है। अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है। प्लेन की सीट नंबर 11-्र पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply