Breaking News

अम्बिकापुर,@हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Share

अम्बिकापुर,12 जून 2025 (घटती-घटना)। मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया राधा बाई खोखसा साकिन नर्मदापुर थाना कमलेश्वरपुर की दिनांक 11/06/25 को थाना कमलेश्वरपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया राधा बाई खोखसा ग्रााम नर्मदापुर मे अपने भाई सुशील खोखसा के घर के पास ही मकान बनाकर रहती है सुशील खोखसा की शादी ग्राम रोपाखार के संझयी बाई के साथ हुआ था. जिससे एक लड़की भी है, कि दिनांक 10/06/25 को शाम 06.00 बजे प्रार्थिया की भाभी संझयी और भतीजी प्रार्थिया के घर आये थे प्रार्थिया की भाभी संझयी बताई की प्रार्थिया का भाई सुशील खोखसा उस पर चरित्र शंका कर हमेशा झगडा मारपीट करता है, आज भी मारपीट किया हैं उसके पश्चात दोनों अपने घर चले गये। कि आज दिनांक 11/06/25 कों सुबह 07.00 बजे प्रार्थिया का भाई सुशील खोखसा दरवाजा पास से भाभी संझयी और भतीजी को लेकर घर के भीतर जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर दिया जो अंदर से दरवाजा बंद होने पर प्रार्थिया घबराकर डायल 112 पुलिस को बुलाई जो आस पड़ोस के लोगो द्वारा घर के छत का खपरा हटवा कर देखे तो प्रार्थिया का भाई सुशील खोखसा अंदर बैठा और इसकी भाभी संझयी और भतीजी खून से लतपत जमीन पर पडे हुए थे, फिर घर के अन्दर जाकर देखे तो भाभी संझयी और भतीजी फौत कर गए थे, प्रार्थिया का भाई सुशील खोखसा अपनी पत्नी एवं लड़की कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित कर दिया है, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 48/25 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पंचनामा कार्यवाही कर मृतिका के वारिसानो का कथन लेख किया गया, जो अपने कथन मे आरोपी सुशील खोखसा द्वारा टांगी से अपनी पत्नी एवं लड़की कों गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना बताये है, पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी सुशील खोखसा को पकड़कर हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम सुशील खोखसा आत्मज सुखन खोखसा उम्र 35 वर्ष साकिन नर्मदापारा मांझापारा थाना कमलेश्वरपुर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपनी पत्नी एवं लड़की कों टांगी से गंभीर चोट कारित कर हत्या कारित करना स्वीकार किया गया, आरोपी के कजे से घटना मे प्रयुक्त टांगी जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर उप निरीक्षक नवल दुबे,सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज,प्रधान आरक्षक अखिलेश भगत,महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजीत सुषमा तिग्गा,आरक्षक अर्जुन पैकरा,जेवियर बरवा,परवेज फि़रदौशी,रामु मिंज सक्रिय रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply