लगभग 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
जयपुर,12 जून 2025 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक रियल एस्टेट स्कीम से जुड़े 2,700 करोड़ रुपये के मनी लॉन्डि्रंग मामले में बड़ी कार्रवाई की। ईडी ने दिल्ली, राजस्थान और गुजरात में लगभग 24 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, यह जांच रेड नेक्सा एवरग्रीन नाम की एक रियल एस्टेट स्कीम से जुड़ी है, जिसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी हुई है। राजस्थान में ईडी की टीमों ने जयपुर, जोधपुर, सीकर और झुंझुनू जैसे शहरों में छापेमारी की। इसके अलावा, अहमदाबाद (गुजरात) और दिल्ली के कुछ इलाकों में भी एक साथ छापे मारे गए। यह पूरी कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की जा रही है।”रेड नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट ने लोगों को ज्यादा मुनाफे या प्रॉपर्टी देने के वादे करके निवेश के लिए लुभाया था, जैसे फ्लैट, जमीन या एक तय समय के बाद ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई थी। आरोप है कि इस स्कीम के जरिए बड़ी संख्या में निवेशकों से ठगी की गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur