Breaking News

अगरतला@ त्रिपुरा में प्रेमी युवक को लड़की और उसके चचेरे भाई ने मारा

Share

अगरतला,12 जून 2025 (ए)। त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 28 वर्षीय युवक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर कर दी। मृतक युवक अगरतला स्मार्ट सिटी मिशन परियोजना से जुड़ा इलेक्ट्रीशियन सरीफुल इस्लाम था।उसका शव राजधानी अगरतला से करीब 120 किलोमीटर दूर धलाई जिले के गंदाचेरा बाजार में मिला। शव को एक ट्रॉली बैग में पाया गया, जो आइसक्रीम फ्रीजर में छिपाकर रखा गया था।त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार ने बताया कि युवक सरीफुल 20 वर्षीय युवती से प्रेम करता था। युवती से उसका चचेरा भाई दिबाकर साहा भी प्रेम करता था। युवती के चचेरे भाई ने हत्या की साजिश रची थी, जिसमें युवती ने भी साथ दिया। हत्या में 3 अन्य लोग भी शामिल थे।पुलिस ने बताया कि मामले में युवती और उसके चचेरे भाई के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें साहा के माता-पिता भी शामिल हैं।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply