Breaking News

पटना@ वाहन चेकिंग के दौरान चालक ने 3 पुलिसकर्मियों को रौंदा

Share

महिला सिपाही की मौत
पटना,12 जून 2025 (ए)।
बिहार की राजधानी पटना में वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हुए 3 पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। घटना गुरुवार तड़के एसकेपुरी थाना क्षेत्र स्थित अटल पथ पर हुई, जिसमें एक महिला सिपाही की मौत हो गई, जबकि दरोगा और प्रभारी उपनिरीक्षक घायल हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। स्कॉर्पियो चालक फरार बताया जा रहा है। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि अटल पथ पर पुलिसकर्मी वाहनों की जांच कर रहे थे,तभी एक स्कॉर्पियो चालक ने वाहन चढ़ा दिया।मृतक महिला सिपाही 25 वर्षीय कोमल कुमारी हैं, जो नालंदा की रहने वाली हैं। वह डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात थीं।पुलिस ने वाहन में सवार 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply