Breaking News

नई दिल्ली@फिर टल गई एग्जियोम-4 मिशन की लॉन्चिंग

Share


तकनीकी समस्या बनी कारण,
नई तारीख की घोषणा नहीं…
नई दिल्ली,11 जून 2025 (ए)।
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य लोगों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) ले जाने वाले एग्जियोम-4 मिशन का प्रक्षेपण एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है। स्पेसएक्स ने घोषणा की कि फाल्कन-9 रॉकेट के पोस्ट स्टैटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन रिसाव (एलओएक्स लीक) की समस्या सामने आई। इसकी मरम्मत के लिए इंजीनियरों को अतिरिक्त समय चाहिए, जिसके चलते प्रक्षेपण को टाल दिया गया है। स्पेसएक्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि मरम्मत के बाद नई लॉन्च तारीख जल्द घोषित की जाएगी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply