वाल्मीकि घोटाले से जुड़ा है कनेक्शन
बेंगलुरु,11 जून 2025 (ए)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वाल्मीकि घोटाले के संबंध में मनी लॉन्डि्रंग (धन शोधन) जांच के तहत बुधवार को कर्नाटक के बेल्लारी से कांग्रेस सांसद ई. तुकाराम और पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी.सूत्रों ने बताया कि तुकाराम और तीनों विधायकों के परिसरों पर मनी लॉन्डि्रंग एक्ट (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी की जा रही है। इनमें तुकाराम और विधायक नारा भरत रेड्डी (बेल्लारी शहर), जे एन गणेश (कांपली) और एनटी श्रीनिवास (कुडलिगी) से संबंधित आवास शामिल हैं। गणेश के निजी सहायक के घर पर भी छापेमारी की खबरें हैं। सूत्रों से पता चला है कि छापेमारी अभी भी जारी है। सूत्रों ने कहा कि यह तलाशी अभियान कर्नाटक महर्षि वाल्मीकि एसटी विकास निगम (केएमवीएसटीडीसी) के खातों से करोड़ों रुपये की धनराशि को फर्जी खातों’’ में भेजने तथा फर्जी संस्थाओं के माध्यम से काले धन को सफेद में बदलकर चुनाव खर्च में इस्तेमाल के आरोपों के संबंध में सबूत जुटाने के उद्देश्य से चलाया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur