Breaking News

मुंबई@बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू

Share

मुंबई,11 जून 2025 (ए)। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को कनाडा में सरे पुलिस (कनाडा पुलिस) ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। जीशान पंजाब के जालंधर का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा है तथा हत्या की साजिश में शामिल था।जानकारी के अनुसार, हत्या के बाद जीशान भाग गया और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी की मदद से कनाडा पहुंच गया। मुंबई पुलिस अब जल्द ही उसे भारत प्रत्यर्पित करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि सरे पुलिस (कनाडा पुलिस) ने जीशान अख्तर उर्फ ​​जस्सी पुरेवाल को किस आरोप में गिरफ्तार किया है।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply