अंबिकापुर,09 जून 2025 (घटती-घटना)। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।
जनदर्शन के दौरान राजस्व से जुड़े सीमांकन, बटवारा, नामांतरण, नक्शा सुधार एवं अतिक्रमण से संबंधित मामलों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियुक्ति एवं निर्माण कार्यों के लंबित भुगतान जैसे विषयों पर भी आवेदन प्राप्त हुए।
कलेक्टर श्री भोसकर ने जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समय-सीमा में जांच कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में राजस्व, पंचायत, महिला एवं बाल विकास, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने मौके पर ही कई आवेदनों की जानकारी लेकर संबंधित विभाग को निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल,अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, श्री अमृत लाल ध्रुव, श्री रामसिंह ठाकुर सहित सर्वे एसडीएम, तहसीलदार उपस्थित रहे।
Check Also
एमसीबी@ क्या एसपी के बयान से बदलेगा बैकुंठपुर आत्महत्या केस का नजरिया? पूर्व आरक्षक ने उठाए कई कानूनी सवाल
Share क्या आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धाराएं न्यायिक कसौटी पर टिकेंगी? सोशल मीडिया पर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur