Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के पूर्व आईएएस बी.के.एस. का निधन

Share


रिटायरमेंट के बाद लिखीं 50 से ज्यादा किताबें
रायपुर,03 जून 2026। घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव और 1972 बैच के आईएएस अधिकारी बी.के.एस. रे का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और साहित्य जगत में शोक की लहर है। वे लंबे समय तक प्रशासनिक सेवा में सक्रिय रहे और रिटायरमेंट के बाद साहित्य लेखन में पूरी तरह जुट गए थे। बी.के.एस. रे का जन्म 1 जून 1949 को हुआ था। प्रशासनिक सेवा में रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। साल 2009 में सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने साहित्य को अपना मुख्य क्षेत्र बनाया। बी.के.एस. रे ने अपने साहित्यिक जीवन में 50 से ज्यादा किताबें लिखीं। उनके उपन्यास, कविता संग्रह, नाटक और समसामयिक विषयों पर आधारित लेखन काफी चर्चित रहे। उनकी रचनाओं में प्रशासनिक अनुभव, सामाजिक सरोकार और भ्रष्टाचार विरोधी विषयों की झलक दिखाई देती थी। उनकी चर्चित पुस्तकों में भ्द्धद्ग ख्श4 द्घह्म्शद्व ख्द्धह्वड्ढड्डठ्ठद्गह्य2ड्डह्म्, भ्द्धद्ग ख्द्यद्बठ्ठस्र ॥शह्म्द्ब5शठ्ठ, भ्द्धद्ग भ्ह्वह्म्द्वशद्बद्य और कविता संग्रह स्शद्वद्गह्लद्धद्बठ्ठद्द त्रशद्गह्य ख्द्ग4शठ्ठस्र रूद्ग शामिल हैं। साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें साल 2019 में ग्रीस में ‘सुकरात अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया था। प्रशासनिक मामलों और नीतियों पर भी वे विशेषज्ञ टिप्पणीकार के रूप में अपनी राय रखते थे। उनके निधन पर प्रशासनिक अधिकारियों,साहित्यकारों और सामाजिक संगठनों ने श्रद्धांजलि दी है।


Share

Check Also

सीतापुर@तहसील सीतापुर क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन करते 09 वाहन जप्त

Share -संवाददाता-सीतापुर,03 जून 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग …

Leave a Reply