Breaking News

टोंक@ नदी में नहाने गए 11 युवक डूबे,सात की मौत

Share

टोंक,10 जून 2025 (ए)। राजस्थान के टोंक में मंगलवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां बनास नदी में नहाने गए सात लोगों की मौत हो गई है। जबकि बाकी तीन लोगों की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बनास नदी के पुराने पुल के पास की बताई जा रही है। 11 युवक बनास नदी में नहाने गए थे, तभी वे नदी की गहराई में पहुंच गए और अचानक सभी डूब गए। युवकों के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आठ युवकों को नदी से बाहर निकाला और उन्हें तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply