Breaking News

नई दिल्ली@ अमेरिका में भारतीय छात्र से अपराधियों जैसा सलूक

Share

नई दिल्ली,10 जून 2025 (ए)। अमेरिका में भारतीय छात्र के साथ बदसलूकी के मामले पर लगातार हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, यहां नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर निर्वासित किये जाने की बात सामने आई है। अमेरिकी अधिकारियों ने भारतीय छात्र को नीचे जमीन पर लिटाकर उसे घुटनों से भी दबाकर रखा। इस मामले पर काफी हंगामा होने के बाद अब भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी अपना बयान जारी किया है। अमेरिका में एयरपोर्ट पर भारतीय छात्र से बदसलूकी की घटना को लेकर अमेरिकी दूतावास ने कहा- अमेरिका अपने देश में वैध यात्रियों का स्वागत करना जारी रखेगा। हालांकि, अमेरिका की यात्रा करना कोई अधिकार नहीं है। हम अवैध प्रवेश, वीजा के दुरुपयोग या अमेरिकी कानून के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं करेंगे।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply