पटना,09 जून 2025 (ए)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में मां और बेटी की मौत हो गई और उनके पिता घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना आलमगंज थाना क्षेत्र के न्यू जाफराबाद कॉलोनी की है, जहां अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। बताया जाता है कि अपराधी घर में घुसे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। मृतकों की पहचान महालक्ष्मी देवी और उनकी बेटी संथाली कुमारी के रूप में की गई है। महालक्ष्मी देवी एनएमसीएच में नर्स थीं और हाल ही में रिटायर हुई थीं। महालक्ष्मी के पति के पैर में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डॉग स्मड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस पूरे मामले को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur