Breaking News

नई दिल्ली@अब नहीं लगेंगे टोल प्लाजा पर ब्रेक

Share

@ सिर्फ 3000 रुपये में पूरे साल टोल फ्री यात्रा
@ सरकार लाने जा रही है हाईटेक सिस्टम…
नई दिल्ली,09 जून 2025 (ए)।
देशभर के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं होगी, न ही फास्टैग स्कैनिंग के झंझट झेलने पड़ेंगे। केंद्र सरकार जल्द ही टोल वसूली का एक सैटेलाइट आधारित अत्याधुनिक सिस्टम लागू करने जा रही है, जिससे आपकी गाड़ी जितना चलेगी, उतना ही टोल अपने आप कट जाएगा।
कैसा होगा नया टोल सिस्टम?
नई प्रणाली पूरी तरह जीपीएस और नंबर प्लेट पहचान तकनीक पर आधारित होगी। जैसे ही वाहन हाईवे पर चलेगा, उसकी दूरी ट्रैक की जाएगी और उसी के आधार पर टोल अपने-आप कटेगा। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होगी और किसी तरह की मैन्युअल एंट्री या रोकटोक नहीं होगी।
सिर्फ 3000 रुपये में ‘एनुअल टोल पास’
एनुअल पास से मिलेगी बड़ी छूटनई नीति के तहत एक ‘एनुअल टोल पास’ का भी प्रावधान होगा, जिसे सिर्फ 3000 रुपये में लिया जा सकेगा। इस पास के जरिए पूरे साल देशभर की सड़कों पर बिना किसी रुकावट के यात्रा की जा सकेगी। यानी न रुकना, न समय की बर्बादी और न हर बार टोल चुकाने की झंझट।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply