पत्र में लिखा-बकरा भी जीव है…
देवरिया,08 जून 2025 (ए)। देवरिया-उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के उधोपुर गांव में बकरीद के दिन एक हृदय विदारक घटना ने सभी को झकझोर दिया। यहां 60 वर्षीय ईश मोहम्मद ने बकरीद की नमाज अदा करने के बाद अपनी कुर्बानी दे दी। उन्होंने एक पत्र में लिखा,इंसान बकरे को बच्चे की तरह पालकर कुर्बानी देता है,वह भी जीव है। मैं अपनी कुर्बानी अल्लाह के रसूल के नाम करता हूं। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। ईश मोहम्मद हर बकरीद से पहले अंबेडकर नगर की किछौछा दरगाह पर जाते थे। इस बार भी वह शुक्रवार को वहां से लौटे। शनिवार को बकरीद की नमाज अदा करने के बाद वह अपनी झोपड़ी में गए। करीब 10 बजे उनकी पत्नी हजरा खातून ने झोपड़ी से कराहने की आवाज सुनी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur