Breaking News

नई दिल्ली@11 वर्षों में नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैंःपीएम मोदी

Share


बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा को दिया बढ़ावा…


नई दिल्ली,8 जून 2025(ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अपने कार्यकाल के 11 साल पूरे कर चुकी है। पीएम मोदी के कार्यकाल में महिलाओं के लिए चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 51 सेकंड के एक वीडियो को पोस्ट कर बताया कि 11 वर्षों में हमारी नारीशक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं।
पीएम मोदी की ओर से उनके 11 वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं के लिए चलाई जा रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में इस वीडियो में बताया गया है। उज्ज्वला योजना के तहत लाखों महिलाओं को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिले, जिससे उनकी सेहत और जीवनशैली में सुधार हुआ। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने लैंगिक समानता और बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा दिया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आसान ऋण प्रदान कर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं के नाम पर मकान स्वामित्व ने उनकी सामाजिक सुरक्षा को मजबूत किया। इन योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी योगदान दिया है।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, हमारी माताओं-बहनों और बेटियों ने वो दौर भी देखा है, जब उन्हें कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। लेकिन आज वे ना सिर्फ विकसित भारत के संकल्प में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं, बल्कि शिक्षा और व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र में मिसाल कायम कर रही हैं। बीते 11 वर्षों में हमारी नारी शक्ति की सफलताएं देशवासियों को गौरवान्वित करने वाली हैं।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply