Breaking News

नई दिल्ली @ पाकिस्तानी यूट्यूबर नासिर ढिल्लो का खालिस्तानी कनेक्शन सामने आयामाहौल खराब करने की रची थी साजिश

Share


नई दिल्ली,07 जून 2025(ए)। पाकिस्तानी यूट्यूबर और पूर्व पुलिसकर्मी नासिर ढिल्लो का खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया है। वहअपने यूट्यूब चैनल और वीडियो के ज़रिए खालिस्तानी एजेंडा चला रहा है। नासिर ढिल्लो ने कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया में डाले जिसके जरिए भारत में माहौल खराब करने की साजिश रची गई। नासिर ने भारत के पंजाब के फरीदकोट जिले के कोटकपूरा इलाके में हुई गुरु ग्रन्थ साहिब की बेअदबी मामले पर भी कई वीडियो बनाए थे। जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान स्थित पंजाब पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर नासिर ढिल्लो ने आईएसआइ के कहने पर भड़काऊ वीडियो बनाया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्कूल में हिजाब पर हाईकोर्ट का फैसला यूनिफॉर्म नियम मानना जरूरी

Share नई दिल्ली,25 अगस्त 2026 I इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल में …

Leave a Reply