नई दिल्ली,07 जून 2025(ए)। देश में आज ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में जाकर नमाज अदा की और एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कई अन्य नेताओं ने भी ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी मुबारकबाद पेश की है।
द्रौपदी मुर्मू ने मुस्लिम समुदाय के
लोगों को दी शुभकामनाएं…
राष्ट्रपति मुर्मू ने एक्स हैंडल पर कहा कि ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर,मैं सभी देशवासियों विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार बलिदान,आस्था तथा अनेक आदर्शों के महत्व को समझाता है। आइए,इस शुभ अवसर पर हम सब मिलकर समाज और देश के लिए समर्पण की भावना के साथ कार्य करने का संकल्प लें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur