नई दिल्ली,07 जून 2025(ए)। केदारनाथ के लिए बढ़ासु (सिरसी) से उड़ान भर रहे एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी कारणों के चलते शनिवार को आपातकालीन स्थिति में हाइवे पर लैंड कराना पड़ा। इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 यात्री और पायलट सुरक्षित हैं। हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है और हाइवे पर खड़े एक वाहन को भी टक्कर से क्षति हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को रिपोर्ट किया है अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर केदारनाथ यात्रा पर था और सभी यात्री तीर्थयात्री ही बताए जा रहे हैं. लैंडिंग के बाद तुरंत सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद यह चौथा हेलिकॉप्टर हादसा है. इससे पहले भी केदारनाथ हेलिपैड के पास एक हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हो चुकी है, जिसमें दो एम्स के डॉक्टर और पायलट बाल-बाल बचे थे. प्रशासन ने घटना की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur