Breaking News

नई दिल्ली @ महाराष्ट्र के बाद बिहार विधानसभा चुनाव में होगी मैच फिक्सिंग,राहुल गांधी का बड़ा दावा

Share


नई दिल्ली,07 जून 2025(ए)। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।
कांग्रेस भी बिहार में दोबारा अपनी जमीन तलाशने की कोशिश कर रही है। लोकसाभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। इस बीच राहुल ने एक बार फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब बिहार में भी मैच फिक्सिंग की तैयारी हो रही है।
राहुल ने एक्स पर समाचार पत्रों में छपे उनके लेख की प्रति साझा करते हुए लिखा,किसी चुनाव को किस तरह चुराया जाए। साल 2024 में हुआ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली करने का खाका था। मेरा लेख दिखाता है कि महराराष्ट्र में इसे चरण दर चरण कैसे अंजाम दिया गया।
बता दें कि महाराष्ट्र्र में भाजपा ने शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से मिलकर बड़ी जीत दर्ज की थी। राहुल ने चुनाव में धांधली करने के प्रमुख 5 चरणों का भी उल्लेख किया है।
उन्होंने एक्स पर आगे लिखा,पहला चरण – चुनाव आयोग की नियुक्ति के लिए पैनल में धांधली करना, दूसरा चरण-फर्जी मतदाताओं को मतदाता सूची में जोडऩा,तीसरा चरण- मतदान प्रतिशत को बढ़ाना, चौथा चरण-फर्जी मतदान को ठीक वहीं लक्षित करना जहां भाजपा को जिताना है और पांचवां चरण-सभी धांधली के सबूत छिपा लेना। राहुल ने आगे लिखा,यह समझना मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भाजपा इतनी हताश क्यों थी? यह धांधली मैच फिक्सिंग की तरह है,जो पक्ष धोखा देता है वह खेल जीतता है,लेकिन संस्थानों को नुकसान पहुंचाता है। परिणाम में जनता का विश्वास नष्ट करता है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply