तीन की मौत,80 लोगों के घायल होने की है सूचना
नई दिल्ली,07 जून 2025 (ए)। रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर अब तक का शक्तिशाली हवाई हमला किया है। शुक्रवार रात रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में रूसी ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 80 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। यूक्रेन के सबसे बड़े शहरों में से एक, खार्किव रूसी सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो पिछले करीब तीन साल से लगातार रूसी गोलाबारी का सामना कर रहा है। इसके साथ ही इहोर ने बताया शहर में रातभर दर्जनों विस्फोट सुने गए हैं। रूसी सैनिक मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे थे।
तेरेखोव ने बताया कि इस हमले में बहुमंजिला और निजी आवासीय इमारतों, एजुकेशनल और इंफ्रास्ट्रख्र फैसिलिटी पर हमला किया गया। स्थानीय अधिकारियों और रॉयटर्स ने हमले के बाद की तस्वीरें ली हैं, जिसमें जले हुए और आंशिक रूप से तबाह हुए घर और गाडç¸यां दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में बचाव दल घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ मलबा हटाता नजर आ रहा है। खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया है कि शहर की एक सिविलियन इंडस्टि्रयल फैसिलिटी पर 40 ड्रोन,एक मिसाइल और चार बम से हमला किया गया। इससे यहां आग लग गई। यहां अभी भी मलबे के नीचे लोग हो सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur