Breaking News

Share

भगदड़ मामले में बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड
बेंगलुरु,06 जून2025 (ए)।
बेंगलुरु में आईपीएल २025 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के जश्न के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई के घायल होने के बाद कर्नाटक सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की है। कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर,स्टेशन हाउस ऑफिसर,एसीपी, सेंट्रल डिवीजन डीसीपी, स्टेडियम प्रभारी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
बेंगलुरु आरसीबी विक्ट्री परेड भगदड़ मामले में पहली गिरफ्तारी
आरसीबी मार्केटिंग हेड निखिल सोसले अरेस्ट


। बेंगलुरु में 4 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में पुलिस ने आरसीबी के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में पहली बड़ी गिरफ्तारी है। इसके साथ ही डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स के तीन स्टाफ मेंबर्स किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में थे और जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे,पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply