नई दिल्ली,05 जून 2025 (ए)। कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को भेजे जाने का अच्छ असर हुआ है। हमलोगों ने अपनी बात रखी औ इससे देश को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में यह संदेश गया है कि आतंक को बढ़ावा देनेवाले यह समझ लें कि अब यह बर्दाश्त नहीं होगा। भारत लौटने के बाद इंडिया टीवी से खास बातचीत में खुर्शीद ने यह बात कही। खुर्शीद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भेजे गए डेलिगेशन का हिस्सा रहे हैं। मलेशिया में पाकिस्तान की कूटीनीतिक कोशिशों पर खुर्शीद ने कहा कि वहां पाकिस्तान हाई कमिशन की तरफ से एक प्रेस नोट भेजा गया था कि जो भी बात ये लोग कह रहे हैं वह गलत है। लेकिन उस चिट्ठी में ना ही कोई तथ्य थे ना ही कोई लॉजिक था ना ही उसमें कोई सेंस था तो उसको हमने इग्नोर किया ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur