Breaking News

हरिद्वार@भाजपा नेत्री ने करवाया अपनी ही बेटी का गैंगरेप

Share


हरिद्वार,05 जून 2025 (ए)। धर्मनगरी हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने प्रेमी और उसके दोस्तों से यौन शोषण करवाया। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके दोस्त सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही महिला के अन्य दोस्तों की तलाश की जा रही है।यह महिला कोई आम नहीं बल्कि भाजपा की पदाधिकारी है। महिला का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है। महिला अपने पति से अलग प्रेमी और बेटी के साथ रहती थी। जबकि बेटा पिता के साथ रहता है। फिलहाल भाजपा ने महिला को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। रानीपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीçड़ता के पिता ने बताया कि कुछ दिन से उनकी बेटी के गुमसुम रह रही थी, जिस पर उन्होंने बेटी से उसका कारण पूछा। उनके बार-बार पूछने के बाद पीçड़त बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य कई व्यक्तियों से उसके साथ घिनौनी हरकत करवाई है। बेटी के मुंह से ये सब सुनकर पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद पीçड़ता के पिता ने आरोपी पत्नी के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई। पीçड़ता के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply