Breaking News

श्रीनगर@नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से पहले एनआईए की बड़ी कार्रवाई

Share


पुलवामा-कुलगाम सहित कई जिलों में की छापेमारी
श्रीनगर,05 जून 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे से ठीक एक दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रशासित प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की। यह छापेमारी आतंकी साजिश से जुड़े एक मामले की जांच के तहत की गई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनआईए की टीमों ने पुलवामा, कुलगाम, शोपियां, बारामूला और कुपवाड़ा जिलों में कई स्थानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई उन व्यक्तियों और नेटवर्क के खिलाफ की जा रही है जो आतंकियों और उनके ओवरग्राउंड वर्करों के संपर्क में हैं। जानकारी के मुताबिक, छापेमारी के दौरान किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और न ही औपचारिक रूप से हिरासत में लिया गया है, लेकिन एनआईए ने पांच लैपटॉप, करीब डेढ़ दर्जन मोबाइल फोन,अन्य डिजिटल डिवाइसेज और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।
जिन लोगों के ठिकानों पर तलाशी ली गई, उनमें एक अध्यापक,एक छात्रा और कुछ कारोबारी शामिल हैं। जांच एजेंसी को इन सभी के पाकिस्तानी हैंडलरों और गुलाम जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकी संपर्कों से जुड़े होने के सबूत मिले हैं। इससे पहले एसआईए ने भी जम्मू संभाग के चार जिलों में 18 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। एनआईए और एसआईए की ये संयुक्त कार्रवाई आतंकी तंत्र, ओवरग्राउंड नेटवर्क और स्लीपर सेल के खात्मे के मिशन का हिस्सा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply