तरनतारन,05 जून 2025 (ए)। पंजाब के तरनतारन पुलिस ने गुरुवार को एक विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक सीमा पार हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने लखना गांव से दो संदिग्धों, सूरजपाल सिंह और अर्शदीप सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। पंजाब पुलिस ने इस कार्रवाई को राज्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur