Breaking News

नई दिल्ली,@कोर्ट लॉकअप के अंदर दो कैदियों ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी

Share


नई दिल्ली,05 जून 2025 (ए)। दिल्ली के साकेत कोर्ट के लॉकअप में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां दो कैदियों ने मिलकर एक अन्य अमन नाम के कैदी की हत्या कर दी। यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब दोनों कैदियों को तिहाड़ जेल नंबर 8 से अदालती कार्यवाही के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 5 जून को साकेत कोर्ट लॉकअप के खारजा नंबर 5 में मारपीट की घटना हुई। मृतक अमन को कोर्ट में पेशी के लिए लॉकअप में लाया गया था। उस समय अमन सहित कई कैदी खारजा के अंदर मौजूद थे। दो कैदी, जितेंद्र और जयदेव, ने अमन के साथ मारपीट की, जो हिंसक झड़प में बदल गई।


Share

Check Also

रायपुर@दीपक और बरखा टंडन ठगी मामला : पुलिस को मिले अहम सबूत पुलिस कमिश्नर ने कहा-कई रसूखदारों को जारी हो सकता है नोटिस

Share रायपुर,25 नवम्बर 2026। ठगी और धोखाधड़ी के आरोपों में घिरे दीपक टंडन और बरखा …

Leave a Reply