Breaking News

इंदौर,@मां ने हौज में डालकर 8 माह की बेटी को मार डाला

Share


किसी को शक न हो इसलिए रची ये खौफनाक साजिश
इंदौर,05 जून 2025 (ए)। शहर के द्वारकापुरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कलयुगी मां ने अपनी ही 8 माह की बच्ची को मार डाला। बताया जा रहा है कि घर के आंगन में बने हौज में जब 8 महीने की मायरा का शव मिला,तो परिवारवालों ने बच्ची के लापता होने की बात कही। लेकिन देर रात सच सामने आ गया।
देर रात तक पुलिस ने बच्ची की मां से पूछताछ की। सख्ती दिखाने पर मां वर्षा चौहान ने कबूल लिया कि उसने ही बच्ची की हत्या की है। उसने बताया कि सास बेटी को गोद में लेने नहीं देती थी, इसलिए उसे मार डाला। मार्केट जाने को लेकर उसका पति अविनाश चौहान से भी विवाद हुआ था।
बेरहमी से की हत्या
बता दें कि बच्ची की बेरहमी से हत्या की गई है। द्वारकापुरी के प्रजापत नगर की रहने वाली आरोपी वर्षा चौहान ने पुलिस को बताया कि उसने बच्ची को हौज में डूबोकर मार डाला। इसके बाद हौज का ढक्कन बंद कर ऊपर पानी की मोटर रख दी, ताकि किसी को शक न हो। फिर खुद ही शोर मचाकर बच्ची के गायब होने की बात कही। इसके बाद बेटी को ढूंढने का नाटक करती रही। किसी को शक न हो, इसलिए बेटी के गायब होने का शोर मचाने का नाटक करती रही। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्षा को भूलने की बीमारी है।
दूसरी शादी के बाद भी कम नहीं हुआ गुस्सा
परिजनों के मुताबिक, ग्राम बड़ोद में वर्षा की पहली शादी हुई थी। उसे बड़ोद के पहले पति से एक बेटी है। अपने गुस्से के कारण उसकी पहली शादी टूटी थी। जिसके बाद उसकी अविनाश से शादी हुई, लेकिन उसके गुस्से की वजह से हालात ठीक नहीं रहे।खासकर जब मायरा का जन्म हुआ, तो सास ने बच्ची को उससे दूर रखना शुरू कर दिया। इस बात को लेकर सास और वर्षा के बीच अक्सर झगड़े होते थे। कई बार वह गुस्से में घर का सामान भी फेंक देती थी। आस-पड़ोस के लोग भी उसकी हरकतों से परेशान थे।
7 दिन पहले भी मायरा को पटका था पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कुछ दिनों पहले भी वर्धा ने मायरा को नुकसान पहुंचाया था। परिजनों ने बताया कि एक हफ्ते पहले भी वर्षा ने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था। वो इस बात से नाराज थी कि सास ने उसे मायरा को गोद में देने से मना कर दिया था। बताया कि वर्षा की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply