Breaking News

अंबिकापुर,@अण्डा नहीं खिलाने पर मारपीट, पिकअप चढ़ाकर मार देने की धमकी

Share

अंबिकापुर, 05 जून 2025 (घटती-घटना)। अण्डा,चना नहीं खिलाने पर ईंट,बोतल से हमला करते हुए मारपीट और पिकअप चढ़ाकर कुचल देने की धमकी देने के मामले में मणिपुर थाना पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है।
भिट्ठीकला तरियापारा निवासी आशीष कुमार राजवाड़े पिता महेश राम राजवाड़े 31 वर्ष ने पुलिस को बताया है कि एक जून को शाम करीब 6 बजे वह गांव के झूमरपारा निवासी नीरज यादव के दुकान में अण्डा-चना खा रहा था। इसी दौरान झूमरपारा का भानु प्रताप राजवाड़े आकर उसे अण्डा-चना खिलाने के लिए कहा। जब वह कहा कि उसके पास पैसा नहीं है, खुद लेकर खा लो, तो वह नाराज होकर बहुत पैसा वाले बनते हो कहते हुए गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी अण्डा खा रहे युवक को दुकान के अंदर से खींचकर बाहर निकाला और चेहरे को नाखून से नोचकर कान के पीछे ईंट और बोतल से हमला कर दिया। आरोपी ने रास्ते में कहीं भी मिलने पर पिकअप चढ़ाकर जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी वह परिवार के सदस्यों को देने के बाद मारपीट में आई गंभीर चोट का होलीक्रॉस अस्पताल में इलाज कराया। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।


Share

Check Also

रायपुर@राज्य सरकार ने 4 IFS अफसरों के किए तबादले, जारी हुआ आदेश

Share रायपुर 10 जून, 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ …

Leave a Reply