Breaking News

जबलपुर@ नेताजी के होटल में चल रहा था हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट

Share

कोलकाता,असम,झारखंड और छत्तीसगढ़ से सप्लाई होती थीं लड़कियां
जबलपुर,04 जून 2025 (ए)।
मध्यप्रदेश के जबलपुर के गढ़ा में बीजेपी नेता के होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां कोलकाता,असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ से लड़कियों को बुलाया जाता था और इनको नेताओं और अधिकारियों तक पहुंचाया जाता था। इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट को भाजपा नेता अतुल चौरसिया और उसका साथी शीतल दुबे चला रहा था।
नेताओं-अफसरों
तक जाती थीं लड़कियां

इसका खुलासा असम की एक की महिला की शिकायत के बाद हुआ। महिला ने पुलिस को बताया कि उसे झांसा देकर जबलपुर लाया गया, जिसके बाद यहां देह व्यापार में झोंक दिया। 32 वर्षीय पीडिता ने बताया कि तीन साल पहले असम में मनीषा नाम की महिला ने उसे अच्छी नौकरी का झांसा देकर जबलपुर बुलाया था। उसे यहां भाजपा नेता अतुल चौरसिया के होटल अतिथि में उसे ठहराया गया और फिर मजबूरी का फायदा उठाकर जिस्मफरोशी में धकेल दिया गया। पीडिता ने बताया कि यहां लड़कियों को नेताओं,अधिकारियों और अन्य रसूखदारों के पास भेजा जाता था। हर रात अलग-अलग गाडि़यों से लोग आते,लड़कियों को उनके कमरों तक पहुंचाया जाता और सुबह बिना किसी रिकॉर्ड के वे लोग चले जाते। पीडिता के अनुसार यह धंधा पिछले तीन सालों से चल रहा था। लड़कियां दूसरे राज्यों से मंगाई जाती थीं। होटल का स्टाफ भी पूरी तरह इस रैकेट में शामिल था। ग्राहक की पसंद के अनुसार लड़की भेजी जाती थी। अधिकतर ग्राहक रसूखदार होते थे, जिनके नाम पूछने की इजाजत किसी को नहीं थी।
ग्राहक से वसूले
जाते थे 10 हजार रुपए

पीडिता ने बताया, ग्राहक से एक बार के लिए 3 हजार से 10 हजार रुपए तक वसूले जाते थे, जबकि लड़की को मात्र 500 से 1000 रुपए दिए जाते थे। इस पूरे सिस्टम में दलालों, होटल संचालक और अन्य कर्मचारियों की मोटी कमाई होती थी, जबकि लड़कियों को बंधुआ बना दिया जाता था। पीडç¸ता ने यह भी बताया कि होटल में बिना लाइसेंस के शराब बेची जाती थी।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply