Breaking News

नई दिल्ली@21 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा संसद का मॉनसून सत्र

Share

नई दिल्ली,04 जून 2025 (ए)। भारत-पाकिस्तान के बीच बने युद्ध जैसे हालात,ऑपरेशन सिंदूर और फिर युद्ध विराम,इन सभी पर विस्तार से चर्चा की मांग करते हुए विपक्षी पार्टियां संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करती आ रही हैं। विपक्ष की डिमांड के बीच अब संसद के आगामी मॉनसून सत्र की तारीख सामने आ गई है. मॉनसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा। संसदीय मामलों की कैबिनेट कमेटी ने मॉनसून सत्र की तारीखों से संबंधित प्रस्ताव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में मॉनसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त के बीच बुलाने की बात है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस पहले सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्षी दल पहले से ही ऑपरेशन सिंदूर पर विस्तार से चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करते आ रहे हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply