Breaking News

रायपुर@हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर के घर पहुंची पुलिस

Share


रायपुर,03 जून 2025 (ए)।
राजधानी में आपराधिक छवि वाले हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार उस पर एक प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला से डंडे से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है और पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त दशमीत चावला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। 31 मई की रात वे अपने एक दोस्त के साथ वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में खाना खाने गए थे। रात करीब 12:15 बजे जब वे क्लब से बाहर निकल रहे थे, तभी रोहित तोमर ने क्लब के गेट के पास खड़े होकर गालियां देना शुरू कर दिया। डंडे से हमला, चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें दशमीत के अनुसार, उसने जब गाली देने से रोका तो रोहित तोमर ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और पास पड़े डंडे से उस पर हमला कर दिया। हमले में दशमीत के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही, आरोपी ने पीडि़त को जान से मारने की धमकी भी दी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply