Breaking News

भोपाल@राहुल ने किया दादी इंदिरा गांधी का अपमान

Share

भोपाल,03 जून 2025 (ए)। मध्यप्रदेश दौरे पर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर चर्चा में हैं। राहुल गांधी राज भोज एअरपोर्ट से सीधे कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एवं अपनी दादी इंदिरा गांधी का अपमान किया। बताया जा रहा है कि राहुल ने दादी को पुष्पांजलि देते हुए जूते नहीं उतारे। इसका वीडियो भी सामने आया है।खबरों के मुताबिक,संगठन सृजन अभियान के तहत भोपाल के ‘इंदिरा भवन’ में आयोजित पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक को सबसे पहले राहुल गांधी ने संबोधित किया और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। लेकिन इससे पहले कांग्रेस ऑफिस के बाहर राहुल गांधी ने जूते पहनकर अपनी दादी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को पुष्पांजलि दी।अब सवाल ये उठता हैं की क्या राहुल गाँधी ने ये जानबूझकर किया या फिर उनसे गलती हुई हैं।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply