Breaking News

नई दिल्ली@ भारतीय छात्र अब मेडिकल शिक्षा के लिए किर्गिस्तान की ओर कर रहे हैं रुख

Share

नई दिल्ली,01 जून 2025 ए)। पिछले कुछ वर्षों में विदेशों में मेडिकल पढ़ाई को लेकर कई सवाल उठे हैं—कभी युद्ध का साया,तो कभी एजेंटों और बिचौलियों के झूठे वादे। रूस और यूक्रेन जैसे पारंपरिक विकल्पों में जहां युद्ध और अस्थिरता की आशंका बनी हुई है,वहीं पाकिस्तान के कुछ निवेशक किर्गिस्तान में निवेश कर कम फीस का झांसा देकर छात्रों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि ऐसे संस्थानों में न तो ढंग की पढ़ाई होती है और न ही इंटर्नशिप या क्लिनिकल एक्सपोजर जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलती हैं। इसके उलट, किर्गिस्तान का मेडिकल शिक्षा ढांचा अब धीरे-धीरे पारदर्शी और भरोसेमंद बनता जा रहा है। मध्य एशिया का यह शांत और स्थिर देश अपने व्यवस्थित शैक्षणिक वातावरण,भारत-समरूप पाठ्यक्रम और सुरक्षा के मद्देनज़र भारतीय छात्रों के लिए एक बेहतर विकल्प बनकर उभरा है।


Share

Check Also

उज्जैन@ उज्जैन में मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया संन्यास

Share अब स्वामी हर्षानंद गिरि के नाम से जानी जाएंगी,पिंडदान के साथ त्यागा पिछला जीवनउज्जैन,19 …

Leave a Reply