Breaking News

नई दिल्ली@ एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

Share

24 रुपए घटे दाम
नई दिल्ली,01 जून 2025 (ए)।
तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 24 रुपए सस्ता हो गया है। यह बदलाव 1 जून 2025 से लागू होगा। अब यह सिलेंडर 1,723.50 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 1,747.50 रुपए थी। फिलहाल यह कटौती सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर लागू हुई है। घरेलू 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन यदि वैश्विक आपूर्ति स्थिर रहती है, तो भविष्य में घरेलू गैस की कीमतों पर भी असर देखा जा सकता है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply