Breaking News

मंडी@ आईआईटी के पास पुल से गाड़ी के गिरने से पांच लोगों की मौत

Share

मंडी,01 जून 2025 (ए)। हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक पंजाब नंबर की गाड़ी पीबी 02 ईजी 4543 नंबर आईआईटी की ओर जा रही थी। इसमें 6 लोग सवार थे। गाड़ी वहां बने नए पुल, जिसका उद्घाटन नहीं हुआ था, उस पर उतर गई। एकदम उतराई के बाद पुल पर मुड़ने से चालक से गाड़ी नियंत्रित नहीं हुई और रेलिंग पर चढ़ गई।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply