Breaking News

नई दिल्ली@ 25 लाख की रिश्वत लेते आईआरएस अधिकारी समेत दो लोग गिरफ्तार

Share

नई दिल्ली,01 जून 2025 (ए)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी वर्तमान में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। सीबीआई ने रविवार को मामले में एक बयान जारी कर बताया कि सीबीआई ने 2007 बैच के एक वरिष्ठ भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी और एक व्यक्ति को 25 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह अधिकारी वर्तमान में नई दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय के अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत है।


Share

Check Also

विकासनगर@हिंदू युवक की हत्या के बाद बवाल इंटरनेट बंद,गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर में आग लगाई,माहौल तनावपूर्ण

Share विकासनगर,14 जून 2026। उत्तराखंड के विकासनगर स्थित बैरागीवाला गांव में दो समुदायों के बीच …

Leave a Reply