नई दिल्ली,31 मई 2025 (ए)। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। कच्चे खाद्य तेलों की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार ने पाम,सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर लगने वाले आयात शुल्क को 20 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला वित्त मंत्रालय की नई अधिसूचना के तहत तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इससे बाजार में तेल की कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है,जो आम उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आएगा। भारत खाद्य तेल का लगभग आधा हिस्सा विदेश से आयात करता है,इसलिए इस आयात शुल्क में कमी का असर सीधे तेल की खुदरा कीमतों पर पड़ेगा। सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष संजीव अस्थाना ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे घरेलू बाजार में तेल सस्ता होगा और तेल रिफाइनिंग इंडस्ट्री को भी मजबूती मिलेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur