इंदौर मेट्रो और दतिया-सतना एयरपोर्ट के लोकार्पण के बाद बोले पीएम मोदी
भोपाल,31 मई 2025 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित‘ लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन और नेतृत्व हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में नारी शक्ति द्वारा सिंदूर तिलक और स्वागत किया गया। यह दौरा‘ऑपरेशन सिंदूर’के बाद प्रधानमंत्री का मध्यप्रदेश का पहला दौरा था। कार्यक्रम के सभी प्रबंधन और सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई थी।
प्रधानमंत्री ने किया बड़ी योजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर इंदौर मेट्रो की शुरुआत,दतिया और सतना हवाई अड्डों के वर्चुअल उद्घाटन के साथ-साथ स्मारक डाक टिकट का भी विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं न सिर्फ मध्यप्रदेश को आधुनिक सुविधाएं देंगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगी।
सिंदूर के रंग में रंगा भोपाल
जम्बूरी मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लाखों महिलाओं ने हिस्सा लिया। पीएम मोदी का पारंपरिक ‘सिंदूर तिलक’ से स्वागत किया गया। उन्होंने जनजातीय,लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकारों को राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएम ने अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में 300 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया,जो उनकी विरासत को श्रद्धांजलि है।
दतिया-सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन
पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दतिया-सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। ये एयरपोर्ट क्षेत्र के औद्योगिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और पर्यटन विकास को गति देंगे। इनसे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, मां पीतांबरा और केदारनाथ जैसे धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सुविधा होगी। इन एयरपोर्ट्स पर टर्मिनल बिल्डिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर,रनवे,वीआईपी लाउंज,फायर स्टेशन,एंबुलेंस और विशेष जरूरतमंदों के लिए सुविधाएं हैं। सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाई गई है।
अटल ग्राम सुशासन
भवनों को मंजूरी
प्रधानमंत्री ने 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के निर्माण के लिए 483 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी की। ये भवन ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को मजबूत करने और प्रशासनिक सेवाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस कार्यक्रम में पीएम ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और सरकार महिला-नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता दे रही है।
अहिल्याबाई होल्कर
सेवा की प्रतीक थीं…
पीएम मोदी ने कहा, लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन बताता है कि शासन का असली अर्थ जनता की सेवा है। गुलामी के कालखंड में भी उन्होंने समाज और धर्म की सेवा को सर्वोपरि रखा। वे शिवलिंग हमेशा अपने साथ रखती थीं और प्रभुसेवा तथा जनसेवा को अलग नहीं मानती थीं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने तीखे शब्दों में कहा आतंकवादियों ने हमारी संस्कृति और नारी शक्ति को ललकारा है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर इतिहास रच दिया। अगर आतंक का फन उठेगा, तो उसे कुचल देंगे।
उन्होंने कहा कि अब देश का हर नागरिक कह रहा है, अगर तुम गोली चलाओगे, तो जवाब गोले से मिलेगा।
वूमेन लेड डेवेलपमेंट है सरकार की धुरी
प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिला सशक्तिकरण को विकास की धुरी बना रही है। बी एसएफ की बेटियों ने सीमाओं पर दुश्मनों को जवाब दिया है। बेटियां आज नक्सलवाद और सीमा-पार आतंकवाद दोनों मोर्चों पर भारत की ढाल बन रही हैं। स्कूल से युद्ध के मैदान तक, देश को अपने बेटियों के साहस पर गर्व है।
मध्यप्रदेश को मिलीं
ये बड़ी सौगातें…
इंदौर मेट्रो का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर (6 किमी येलो लाइन) की शुरुआत
दतिया और सतना एयरपोर्ट का वर्चुअल लोकार्पण उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए ₹778.91 करोड़ की लागत से घाटों का निर्माण और ₹83.39 करोड़ की लागत से बैराज एवं स्टॉप डैम परियोजनाएं
1,271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए ₹483 करोड़ की पहली किस्त का अंतरण।
छग की महिला कलाकार
पीएम मोदी के हाथों सम्मानित हुई
लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के मौके पर भोपाल के जंबूरी मैदान में 31 मई को महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पीएम मोदी ने जनजातीय, लोक और पारंपरिक कलाओं में योगदान देने वाली महिला कलाकार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय देवी अहिल्याबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। खास बात ये रही की इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की जनजातीय महिला कलाकार डॉ. जयमति कश्यप को भी सम्मानित किया गया।
पीएम मोदी ने भोपाल में दी सौगातें:
300 रुपये का सिक्का और डाक टिकट जारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 मई 2025 को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को कई बड़ी सौगातें दीं, जिनमें 300 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी करना, दतिया-सतना एयरपोर्ट का उद्घाटन और 1271 अटल ग्राम सुशासन भवनों के लिए 483 करोड़ रुपये की पहली किश्त शामिल है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur